महावतार में दीपिका की जगह इन्हें मिल सकता है मौका, कास्टिंग की चर्चा तेज

Updated at : 10 Apr 2026 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
Mahavatar film shraddha kapoor replaces deepika padukone vicky kaushal reports

एक्ट्रेस दीपिका पदुकोण और श्रद्धा कपूर

Mahavatar: महावतार फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि दीपिका पादुकोण की जगह मेकर्स ने श्रद्धा कपूर को फीमेल लीड के लिए अप्रोच किया है. विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है. जानिए फिल्म के बारे में पूरी डिटेल…

विज्ञापन

Mahavatar: बॉलीवुड की बड़ी और चर्चित फिल्मों में शामिल महावतार को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म की रिलीज फिलहाल टल चुकी है, लेकिन मेकर्स इस प्रोजेक्ट पर लगातार काम कर रहे हैं और अब इससे जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है. भगवान परशुराम की कहानी पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल निभाने वाले हैं. फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है और इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है.

दीपिका की जगह श्रद्धा कपूर को कास्ट करने की तैयारी

फिल्म की फीमेल लीड को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी. पहले खबरें थीं कि दीपिका पदुकोण इस फिल्म में नजर आएंगी. लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी जगह श्रद्धा कपूर को कास्ट करने की तैयारी चल रही है. बताया जा रहा है कि मेकर्स और डायरेक्टर श्रद्धा कपूर से इस रोल को लेकर बातचीत कर रहे हैं. उनका मानना है कि श्रद्धा इस किरदार के लिए बिल्कुल फिट बैठती हैं और उनकी स्टार वैल्यू फिल्म को और मजबूत बना सकती है. खास बात यह भी है कि अगर यह कास्टिंग फाइनल होती है, तो विक्की कौशल और श्रद्धा कपूर पहली बार साथ नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए नया एक्सपीरियंस होगा.

जून के बाद हो सकती है फिल्म की शूटिंग

हालांकि, अभी तक इस कास्टिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खबरों ने फैंस की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है. फिल्म की शूटिंग की बात करें तो बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत जून के बाद हो सकती है. वहीं, रिलीज डेट को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल यानी 2027 तक सिनेमाघरों में आ सकती है.

यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर को अचानक क्या हुआ? इंस्टा पर किया अजीबोगरीब पोस्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola