गुमला में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
गुमला में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

Gumla News: गुमला में गैस न मिलने पर गुस्साए लोगों ने रोड को जाम कर दिया. सुबह से इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया और उन्होंने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर दिया. सुबह से लाइन लगाने के बावजूद गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने सिमडेगा-गुमला मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. 

गैस के लिए सुबह से लगी कतार

गुमला शहर में आज शुक्रवार को लोग सुबह तीन बजे से ही बेहराटोली के पास गैस सिलेंडर के लिए कतार में खड़े हो गए थे. एजेंसी के संचालक ने कहा था कि सुबह के 9.00 से 10:00 बजे के बीच सभी को बेहराटोली के समीप गैस सिलेंडर का वितरण करेंगे. लेकिन 11:00 बजने के बाद भी एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया. इससे लोगों का सब्र का बांध टूट गया और वे सड़क पर उतर आए. 

सड़क जाम कर जताया विरोध

गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने सिलेंडर लेकर मुख्य सड़क पर बैठकर मार्ग को जाम कर दिया. जाम की सूचना पर गुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन लोग गैस मिलने के बाद ही हटने पर अड़े रहे. साथ ही, गुमला में इंडेन गैस उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: चंपई सोरेन ने कहा- विस्थापितों के हक-अधिकार के लिए होगा जन आंदोलन, लाखों की संख्या में जुटेंगे लोग

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola