मोर्चा के साथ हुई वार्ता में कई मांगों पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन
मोर्चा के साथ हुई वार्ता में कई मांगों पर बनी सहमति

मोर्चा से बेरोजगारों की सूची मांगी गयी, ताकि सर्वे कराकर छूट गये लोगों का नाम जोड़ा जा सके.

विज्ञापन

जयनगर . डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा की केटीपीएस में धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. इस दौरान मांगों पर चर्चा हुई. कई मांगे मानी गयी और कई मांगों पर आश्वासन दिया गया. मोर्चा से बेरोजगारों की सूची मांगी गयी, ताकि सर्वे कराकर छूट गये लोगों का नाम जोड़ा जा सके. आरआर कमेटी की बैठक कर विकास कार्यों को किया जायेगा. यह भी सहमति बनी कि पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से करा सकते हैं. तिलैया डैम हाई स्कूल में शिक्षक बढ़ाने पर सहमति बनी. वहां बसी दुकानों को यथावत रहने देने का आश्वासन मिला. प्लांट का मिनी गेट 10 बजे रात तक खुला रहेगा. यह भी आश्वासन मिला कि प्रदूषण को लेकर कमेटी बनाकर निरीक्षण किया जायेगा. जिन गांवों में एश उड़ रहा है, वहां पानी का छिड़काव कराया जायेगा, तिलैया डैम अस्पताल में चिकित्सक बढ़ाये जायेंगे. जो मजूदर बाहर स्वास्थ्य चेकअप करायेंगे, उनकी राशि का भुगतान किया जायेगा. 20 किलोमीटर की परिधि में पौध रोपण किया जायेगा. वार्ता में सीजीएम सह परियोजना प्रधान संजय कुमार, जिप सदस्य महादेव राम, पूर्व उप प्रमुख बीरेंद्र यादव, सुरेंद्र भाई मोदी, लक्ष्मण यादव, धीरज कुमार, महेश प्रसाद सिंह, आप नेता महेश कुमार यादव, दामोदर यादव, माले नेता मुन्ना यादव, झायुमो नेता छोटू यादव, मजदूर नेता विजय पासवान सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola