धनबाद से भागी युवती प्रेमी संग थाना पहुंची

झुमरीतिलैया : तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा निवासी युवक से प्रेम करने वाली युवती भाग कर अपने प्रेमी के साथ मंगलवार को तिलैया थाना पहुंच गयी. लड़की के परिजनों को इस पर आपत्ति है. ऐसे में वे इसका विरोध कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, मो अजीज अंसारी (23 वर्षीय) पिता मो कादिर अंसारी) पिछले […]
झुमरीतिलैया : तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा निवासी युवक से प्रेम करने वाली युवती भाग कर अपने प्रेमी के साथ मंगलवार को तिलैया थाना पहुंच गयी. लड़की के परिजनों को इस पर आपत्ति है.
ऐसे में वे इसका विरोध कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, मो अजीज अंसारी (23 वर्षीय) पिता मो कादिर अंसारी) पिछले कई वर्षो से धनबाद स्थित मिट्ठ रोड में सिलाई का काम करता था. यहां धनबाद के भवतारनी पथ स्थित मनइटांड़ की रहने वाली ज्योति कुमारी (20 वर्षीय) पिता विरेंद्र साव) के साथ प्रेम हो गया.
बताया जाता है कि दोनों प्रेमी युगल के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. दोनों ने पिछले 20 जून को धनबाद कोर्ट में शादी भी रचा ली थी. बीते दिन लड़के के भाई की बारात करमा से धनबाद गयी थी, जहां बारातियों के लौटने के क्रम में धनबाद स्थित बरवाअड्डा के पास ज्योति कुमारी अपने प्रेमी के साथ आ गयी. इसके बाद दोनों तिलैया थाना पहुंच गये.
सूचना मिलने पर लड़की के परिजन तिलैया थाना पहुंचे व विरोध जताया. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




