रंगदारी व छेड़खानी को लेकर अलग-अलग मामले दर्ज

झुमरीतिलैया : तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना रोड पीडब्लयूडी के बगल निवासी सुनैना देवी पति अजय कुमार सिंह ने तिलैया थाना में आवेदन देकर सीडी कॉलोनी झुमरीतिलैया निवासी पंकज सिंह पिता चंदेश्वर सिंह पर शराब के नशे में घर में घुस जाने तथा छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. दिये गये आवेदन में कहा गया […]
झुमरीतिलैया : तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना रोड पीडब्लयूडी के बगल निवासी सुनैना देवी पति अजय कुमार सिंह ने तिलैया थाना में आवेदन देकर सीडी कॉलोनी झुमरीतिलैया निवासी पंकज सिंह पिता चंदेश्वर सिंह पर शराब के नशे में घर में घुस जाने तथा छेड़खानी करने का आरोप लगाया है.
दिये गये आवेदन में कहा गया है कि पंकज जिस समय उसके घर में घुसा वह स्नान कर रही थी. वहां से वह उसे छेड़खानी करते हुए बेडरूम तक ले गया और कहने लगा कि तुम्हारा पति मुझसे 50 हजार रुपये लिया है. वह रुपया दो, नहीं तो बर्बाद कर देंगे. आरोपी ने बेटी को भी उठा लेने की धमकी दी.
गाली गलौज करते हुए पंकज ने उसके टेबल के दराज में रखे बीस हजार रुपये भी ले लिए. उक्त मामला तिलैया थाना कांड संख्या 208/13 के तहत धारा 452, 354,427, 323,378, 379 के तहत दर्ज किया गया है.
वहीं एक अन्य मामला सीएच स्कूल रोड वार्ड नंबर 15 निवासी शैलेश कुमार जैन पिता सुरेश जैन ने दर्ज कराया है. जैन ने अपने आवेदन में कहा है कि पंकज सिंह पिता चंदेश्वर सिंह ने रविवार की प्रात: दस बजे सामंतो पेट्रोल पंप के पास स्थित उसकी दुकान में तोड़फोड़ की तथा 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की.
नहीं देने पर गल्ला में रखे 12 हजार रुपये निकालकर चलता बना. इस संबंध में थाना कांड संख्या 209/13 धारा 323, 321, 341, 427 504,379 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




