सदन में उठा विद्युत आपूर्ति का मामला

जयनगर. विधानसभा के चालू सत्र के दौरान बुधवार को शून्यकाल में बरकट्ठा के भाजपा विधायक प्रो जानकी यादव ने जयनगर प्रखंड में हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि पावर सब स्टेशन डंडाडीह से 10-11 पंचायतो में विद्युत आपूर्ति की जाती है. पिछले तीन चार वर्षों से किसी किसी दिन मात्र […]
जयनगर. विधानसभा के चालू सत्र के दौरान बुधवार को शून्यकाल में बरकट्ठा के भाजपा विधायक प्रो जानकी यादव ने जयनगर प्रखंड में हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि पावर सब स्टेशन डंडाडीह से 10-11 पंचायतो में विद्युत आपूर्ति की जाती है. पिछले तीन चार वर्षों से किसी किसी दिन मात्र आधे घंटे विद्युत की आपूर्ति की जा रही है.
जबकि इन्हीं गांवों में सभी उच्च विद्यालय है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता व विद्यार्थी वर्षों से इस मांग को लेकर आंदोलन करते आ रहे है. उन्होंने बताया कि इसको लेकर विभाग द्वारा कटहाडीह से 33 हजार का तार डंडाडीह ले जाने के लिए प्राक्कलन तैयार कर विभाग ने मुख्यालय भेजा. मगर वहां से सामानों का अभाव बता कर इस काम को नहीं किया जा रहा है. जबकि सामान उपलब्ध कराना विभाग का काम है. उन्होंने सदन में विद्यार्थियों की परीक्षा का हवाला देकर सरकार से इस पर संज्ञान लेने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




