शहर में निकली शोभायात्रा

Updated at : 13 Mar 2015 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में निकली शोभायात्रा

तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव शुरू झुमरीतिलैया : माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव को लेकर गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्राा माहुरी भवन से निकली. इसमें शामिल लोगों ने पूरे नगर का भ्रमण किया. शोभायात्रा को पार्षद रीता लोहानी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना […]

विज्ञापन
तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव शुरू
झुमरीतिलैया : माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव को लेकर गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्राा माहुरी भवन से निकली. इसमें शामिल लोगों ने पूरे नगर का भ्रमण किया. शोभायात्रा को पार्षद रीता लोहानी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
संचालन सतीश भदानी ने किया. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर सीमा आर्या, अभिलाषा भदानी, सरोज पवन चौदह, शुभा कपसिमे, नीलम भदानी, रेखा भदानी, सविता सेठ, कंचन देवी, बबीता एकघरा, नीलम देवी आदि ने पुष्प वर्षा की.
इससे पहले माहुरी भवन में ध्वजारोहण प्रदीप भदानी ने किया. शोभायात्राा में डिंकी सेठ ने मां मथुरासिनी देवी की भूमिका निभायी. पंच सेवक के रूप में मुरारी कंधवे, रवि कपसिमे, प्रदीप पवन चौदह, राजू अठघरा, अमन कपसिमे आदि शामिल थे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील भदानी, उदय बड़गवे, दयानंद पवन चौदह, अविनाश सेठ, मनीष कपसिमे, डॉ सागरमणि सेठ, डॉ उपेंद्र भदानी, डॉ मनोज भदानी, डॉ अजय सेठ, विनोद भदानी, किरण कुमारी, अरुण सेठ, राजेश भदानी, रवि कपसिमे, नवयुवक समिति के अध्यक्ष विशाल भदानी, विजय कुमार, दिपाली भदानी, नेहा बड़गवे, शुभम कपसिमे, पप्पू भदानी, राहुल कपसिमे, शुभम कपसिमे, छोटू सेठ, अभिषेक सेठ, महिला समिति अध्यक्ष सुनीता सेठ, बालिका समिति अध्यक्ष मेघा बडगवे, राजू लोहानी, महेंद्र कुटरियार, अभिषेक कुमार सेठ, इंद्रजीत बरहपुरिया, मनीष सेठ, ज्योति पहाड़ी, संदीप भदानी, गौतम सेठ आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola