मंझलीटांड़ में पेयजल संकट गहराया

10कोडपी16सूखा कुंआ.डोमचांच. दक्षिणी पंचायत स्थित वार्ड नंबर नौ मंझलीटांड़ में गरमी के दस्तक के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है. यहां के सभी कुएं सूख गये हैं. इस गांव में 15 कुएं हैं, जो अभी ही सूख गये हैं. एक चापानल से वार्ड के लोग पानी भरने को मजबूर हैं. इस वार्ड की आबादी […]
10कोडपी16सूखा कुंआ.डोमचांच. दक्षिणी पंचायत स्थित वार्ड नंबर नौ मंझलीटांड़ में गरमी के दस्तक के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है. यहां के सभी कुएं सूख गये हैं. इस गांव में 15 कुएं हैं, जो अभी ही सूख गये हैं. एक चापानल से वार्ड के लोग पानी भरने को मजबूर हैं. इस वार्ड की आबादी 1500 से अधिक है. ऐसे में कुआं सूखने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बताया जाता है कि बगल में पत्थर खदान होने के कारण कुंएं का जल स्तर काफी नीचे चला गया है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पेयजल की व्यवस्था अविलंब कराने की मांग की है. मांग करने वालों में राजद नेता मनोज रजक, राजेश सिंह, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, पवन कुमार, अमन रजक, मनीष रजक, प्रदीप रजक, देवेंद्र रजक, भूषण सिंह, अरुण सिंह, मनोहर रजक, मोहन रजक आदि के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




