कर्तव्य का निर्वहन बेहतर तरीके से करें : सीएस

सतगावां. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा सांस्कृतिक भवन में सहिया सम्मान व जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीएस डॉ एसएन तिवारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने सहियाओं से अपने अधिकार व कर्तव्य का निर्वहन बेहतर तरीके […]
सतगावां. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा सांस्कृतिक भवन में सहिया सम्मान व जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीएस डॉ एसएन तिवारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने सहियाओं से अपने अधिकार व कर्तव्य का निर्वहन बेहतर तरीके से करने को कहा. पंचायत अंतर्गत स्वास्थ्य उप केंद्रों में महिलाओं का प्रसव सुरक्षित तरीके से कराने की हिदायत दी. कार्यक्रम में अपने कार्य के प्रति उत्तरदायित्व निभानेवाली सहियाओं को सम्मानित किया गया. मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कमलेश सिंह, ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य समन्वयक असीम सरकार, डॉ आशीष कुमार, विशेश्वरनाथ, कंचन कुमारी, सुनील सिंह, शरत चंद्र पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




