कोडरमा : ट्रक-बाइक की टक्कर में एक मरा

10कोडपी7मृतक युवक10कोडपी6घायलकोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहासिकर पुल के समीप मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे हुई सड़क दुर्घटना में रुखसार अली की मौत हो गयी. एक युवक घायल हो गया. उत्तरप्रदेश के वजीरगंज निवासी 26 वर्षीय रुखसार अली पिता रियासत खान व शिवपुरी सिरौली उत्तरप्रदेश के 22 वर्षीय सरताज अली पिता रियासत अली फेरी […]
10कोडपी7मृतक युवक10कोडपी6घायलकोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहासिकर पुल के समीप मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे हुई सड़क दुर्घटना में रुखसार अली की मौत हो गयी. एक युवक घायल हो गया. उत्तरप्रदेश के वजीरगंज निवासी 26 वर्षीय रुखसार अली पिता रियासत खान व शिवपुरी सिरौली उत्तरप्रदेश के 22 वर्षीय सरताज अली पिता रियासत अली फेरी लगाने का काम करते थे. मंगलवार को मोटरसाइकिल से दोनों कोडरमा से जयनगर फेरी के लिए जा रहे थे. पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही रुखसार अली की मौत हो गयी. सरताज अली घायल हो गया. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




