दो बिरहोर की हालत बिगड़ी

Updated at : 10 Mar 2015 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
दो बिरहोर की हालत बिगड़ी

डोमचांच : प्रखंड के जियोरायडीह के बिरहोर टोला में दो बिरहोरों की हालत बिगड़ने पर उन्हें सोमवार को रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. इसमें 35 वर्षीय गीता बिरहोरिन (पति सुरेश बिरहोर) पेचिस की शिकार है. उसका सात वर्षीय पुत्र राजेश में मलेरिया के लक्षण मिले हैं. रेफरल अस्पताल में सुबह डॉ अमरेंद्र कुमार […]

विज्ञापन
डोमचांच : प्रखंड के जियोरायडीह के बिरहोर टोला में दो बिरहोरों की हालत बिगड़ने पर उन्हें सोमवार को रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. इसमें 35 वर्षीय गीता बिरहोरिन (पति सुरेश बिरहोर) पेचिस की शिकार है. उसका सात वर्षीय पुत्र राजेश में मलेरिया के लक्षण मिले हैं.
रेफरल अस्पताल में सुबह डॉ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बीमार बिरहोरों का इलाज किया. बिरहोर की तबीयत बिगड़ने की सूचना पाकर बीडीओ नारायण राम, सीओ रिंकू कुमार, प्रमुख शालिनी गुप्ता रेफरल अस्पताल पहुंचे व हालचाल पूछा. प्रमुख शालिनी गुप्ता चार बजे शाम में जब अस्पताल पहुंची, तो वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. बीते दिन जियोरायडीह में विशेश्वर बिरहोर की मौत हो गयी थी, जबकि कई लोग बीमार थे. प्रमुख की सूचना पर सिविल सजर्न व प्रशासनिक अधिकारी उक्त गांव पहुंचे थे. इसके बाद सभी को सदर अस्पताल लाकर जैसे तैसे इलाज कर पुन: वापस भेज दिया गया. सोमवार को इनमें से दो को अस्पताल में भरती कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola