पारिवारिक मिलन समारोह 17 को

कोडरमा. केशरवानी वैश्य समाज की बैठक जिला महामंत्री सुरेश प्रसाद केसरी के आवास पर हुई. अध्यक्षता शक्ति प्रसाद केसरी ने की. जबकि संचालन प्रो राम अवतार केसरी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र साहू मौजूद थे. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 मार्च को झारखंड प्रदेश केशरवानी वैश्य समाज […]
कोडरमा. केशरवानी वैश्य समाज की बैठक जिला महामंत्री सुरेश प्रसाद केसरी के आवास पर हुई. अध्यक्षता शक्ति प्रसाद केसरी ने की. जबकि संचालन प्रो राम अवतार केसरी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र साहू मौजूद थे. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 मार्च को झारखंड प्रदेश केशरवानी वैश्य समाज के प्रदेश पदाधिकारियों के चौथे सत्र की प्रथम बैठक झुमरीतिलैया माहुरी भवन में होगी. इसी दिन पारिवारिक मिलन समारोह भी आयोजित किया जायेगा. इस दौरान सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा और उनके बीच प्रमाणपत्र वितरण होगा. मौके पर कृष्णा केसरी, अजय केसरी, राजेंद्र केसरी, अरुण केसरी, संजय केसरी, सतीश केसरी, दयानंद केसरी, भगवान केसरी, रंजीत केसरी, किशोरी केसरी, राजेश केसरी, रवि केसरी, उमेश केसरी आदि मौजूद थे. अगली बैठक 10 मार्च को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




