हड़ताल पर रहे कर्मचारी

प्रतिनिधि, कोडरमा . अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर संघ की झुमरीतिलैया शाखा द्वारा हड़ताल की गयी. अध्यक्षता सुनील कुमार व संचालन महावीर यादव ने किया. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शाखा सचिव महावीर यादव ने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा में वृद्धि, निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने […]
प्रतिनिधि, कोडरमा . अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर संघ की झुमरीतिलैया शाखा द्वारा हड़ताल की गयी. अध्यक्षता सुनील कुमार व संचालन महावीर यादव ने किया. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शाखा सचिव महावीर यादव ने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा में वृद्धि, निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की साजिश है. देश के आम नागरिकों की गाढ़ी कमाई को लूट कर विदेशों में भेजने की साजिश की जा रही है. बीमा कर्मियों ने इस दौरान नरेंद्र मोदी कमल निशान, बेच रहा है हिंदुस्तान, अमेरिका की दलाली बंद करो, एफडीआइ जनता के साथ धोखा है आदि नारे भी लगाये.मौके पर मनोरंजन कुमार, हरेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र राम, महेंद्र सिंह, अर्जुन शर्मा, चुरामण महतो, दुर्गा सिंह, रामेश्वर प्रसाद, सुधीर कुमार, विरेंद्र यादव, तुलसी टोप्पो, कृष्णा कुमार, अभिकर्ता संघ के सहदेव यादव, बासुदेव साव, चेतलाल प्रसाद, नागेंद्र यादव, बालेश्वर यादव, प्रभात कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




