ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोका

चंदवारा : प्रखंड के नवनिर्मित पिपराडीह स्टेशन पर चल रहे चहारदीवारी निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया है. ग्रामीण धार्मिक स्थल व करबला का 15 फीट रास्ता देने की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्व में प्रबंधक को ज्ञापन दिया था. उसकी प्रतिलिपि सांसद, विधायक, उपायुक्त, एसपी व बीडीओ को […]
चंदवारा : प्रखंड के नवनिर्मित पिपराडीह स्टेशन पर चल रहे चहारदीवारी निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया है. ग्रामीण धार्मिक स्थल व करबला का 15 फीट रास्ता देने की मांग कर रहे हैं.
इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्व में प्रबंधक को ज्ञापन दिया था. उसकी प्रतिलिपि सांसद, विधायक, उपायुक्त, एसपी व बीडीओ को भी दी थी. बावजूद इसके उक्त 15 फीट रास्ते की जमीन पर खुदाई की जा रही है.
चंदवारा पश्चिमी पंचायत के मुखिया मो मुशर्रफ खान, मो नसीम, श्याम सुंदर स्वर्णकार, अशोक पासवान, दिनेश राणा, अजय राणा, वंशी यादव, मो अहमद आदि ने निर्माण कार्य को ठप कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




