ओके...खाद्यान्न उठाव व वितरण की तिथियां निर्धारित होंगी

Updated at : 25 Feb 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...खाद्यान्न उठाव व वितरण की तिथियां निर्धारित होंगी

चंदवारा. पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख महेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संेट्रल बैंक आफ इंडिया उरवां शाखा को वहां से हटाने की मांग सदस्यों ने की. बैठक के दौरान रोजगार सेवकों के स्थानांतरण पर सहमति बनी. कई सदस्यों ने शिकायत की कि पीडीएस दुकानदार उन्हें खाद्यान्न उठाव की जानकारी नहीं देते. […]

विज्ञापन

चंदवारा. पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख महेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संेट्रल बैंक आफ इंडिया उरवां शाखा को वहां से हटाने की मांग सदस्यों ने की. बैठक के दौरान रोजगार सेवकों के स्थानांतरण पर सहमति बनी.

कई सदस्यों ने शिकायत की कि पीडीएस दुकानदार उन्हें खाद्यान्न उठाव की जानकारी नहीं देते. जबकि पूर्व में ही उपायुक्त द्वारा यह निर्देश जारी किया जा चुका है. बीडीओ सुनीला खलको ने कहा कि खाद्यान्न उठाव व वितरण की तिथि निर्धारित की जायेगी.

वही उन्होंने बरकट्ठा विधायक, बरही विधायक, कोडरमा के सांसद व हजारीबाग के सांसद प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने अपने सांसद व विधायक द्वारा निर्गत प्रतिनिधि नियुक्ति पत्र कार्यालय को समर्पित करें. ऐसा नहीं करने पर उन्हें अगली बैठक में बैठने नहीं दिया जायेगा. इस पर बरही विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ने विधायक द्वारा जारी प्रतिनिधि प्रमाण पत्र की प्रति बीडीओ को सौंपा. इस मौके पर सीओ नंद किशोर राम, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, प्रमोद यादव, उप प्रमुख श्याम देव यादव, पंसस जय प्रकाश पंडित, द्वारिका राणा, रेखा देवी, रमेश यादव, आशा कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola