नावाडीह पैक्स शाखा से 64 हजार की लूट

फोटो – 24 कोडपी 23पैक्स शाखा में जानकारी लेते थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह फोटो – 24 कोडपी 24बरामद हथियार दिखाती पुलिस मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे चार अपराधी शाखा प्रबंधक के कनपटी पर सटायी रिवॉल्वर चंदवारा. थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थित पैक्स शाखा में मंगलवार को दिन दहाड़े लूट हुई. घटना को अंजाम चार […]
फोटो – 24 कोडपी 23पैक्स शाखा में जानकारी लेते थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह फोटो – 24 कोडपी 24बरामद हथियार दिखाती पुलिस मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे चार अपराधी शाखा प्रबंधक के कनपटी पर सटायी रिवॉल्वर चंदवारा. थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थित पैक्स शाखा में मंगलवार को दिन दहाड़े लूट हुई. घटना को अंजाम चार लोगों ने दिया. बदमाश 64 हजार ले उड़े. बदमाश दो मोटरसाइकिल से आये थे. घटना की सूचना मिलने पर चंदवारा थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, एसआइ कृष्णा सिंह, एएसआइ एनके मिश्रा पैक्स शाखा पहुंचे व प्रबंधक से जानकारी ली. इधर, घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे अपराधियों की रिवॉल्वर बीच रास्ते में स्कूल के पास गिरा मिला. पैक्स शाखा में शाखा प्रबंधक सिकंदर पंडित बैठे थे. एक कर्मचारी भी वहां था. इसी दौरान चार युवक (जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष बतायी जाती है) वहां घुसे और शाखा प्रबंधक की कनपटी पर रिवॉल्वर सटा कर पैसे की मांग की. काउंटर पर चार हजार रुपये रखे थे. अपराधियों ने उसे ले लिया. उसके बाद प्रबंधक से चाबी मांग कर अलमीरा खोल 60 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गये. भागने के दौरान भोंडो स्कूल के पास उनका हथियार ही गिर गया, जिसे एक बच्चे ने उठा कर अपने परिजन को दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. उक्त रिवॉल्वर में 3/15 की एक गोली लोड है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




