एक मार्च को निकलेगी निशान शोभायात्रा

श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर बैठकझुमरीतिलैया. अग्रसेन भवन में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर बैठक की गयी. अध्यक्षता कैलाश चौधरी ने की. संचालन रामरतन महर्षि ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से विजय पोद्दार को संयोजक बनाया गया. निर्णय लिया गया कि एक मार्च को सुबह 10 बजे स्टेशन के समीप स्थित काली मंदिर से […]
श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर बैठकझुमरीतिलैया. अग्रसेन भवन में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर बैठक की गयी. अध्यक्षता कैलाश चौधरी ने की. संचालन रामरतन महर्षि ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से विजय पोद्दार को संयोजक बनाया गया. निर्णय लिया गया कि एक मार्च को सुबह 10 बजे स्टेशन के समीप स्थित काली मंदिर से निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसमें शामिल लोग पूरे शहर का भ्रमण करते हुए श्याम बाबा मंदिर पहुंचेंगे. दो मार्च को बारस की ज्योत जलायी जायेगी. इस दौरान श्री श्याम बाबा के मंदिर में बाबा का अलौकिक श्रंृगार, छप्पन भोग, अखंड ज्योत के साथ भजन का कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम में राणी सती भक्त समिति, श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के अलावा अन्य स्थानीय मंडलियां भी शामिल होंगी. भजन कार्यक्रम में ओडि़शा, बालासोर, आसनसोल, झरिया, धनबाद, रानीगंज, गिरिडीह के कलाकार भी शामिल होंगे. बैठक में महेश दारूका, गोपी अग्रवाल, उमा शंकर जगनानी, पवन भोजगढि़या, सुशील शर्मा, नीलेश लड्ढा, सुनील लोहिया, विपुल पिलानिया, मोहद सुल्तानिया, विपुल चौधरी, सुशील दारूका, गोपाल चौधरी, रामवतार शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




