कोडरमा बनेगा एजुकेशन हब : डॉ नीरा

Updated at : 24 Feb 2015 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा बनेगा एजुकेशन हब : डॉ नीरा

कोडरमा बाजार : कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव को शिक्षा मंत्री बनाये जाने पर जिले में हर्ष का माहौल है. सोमवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव का स्वागत कई जगहों पर किया गया. इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा कि सभी के सहयोग से यहां […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव को शिक्षा मंत्री बनाये जाने पर जिले में हर्ष का माहौल है. सोमवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव का स्वागत कई जगहों पर किया गया. इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा कि सभी के सहयोग से यहां तक पहुंची हूं.
सदैव आपके सुख दुख में साथ रहूंगी. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता जिस उद्देश्य से मुङो सहयोग प्रदान किया है, उनकी आकांक्षाओं को आपके सहयोग से पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि कोडरमा को एजुकेशन हब बनाना उनकी प्राथमिकता सूची में है. आनेवाले दिनों में इसकी झलक दिखेगी. साथ ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सबका साथ और सबका सहयोग के तर्ज पर किया जायेगा. इंदरवा में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने की.
इस मौके पर कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया. इसके बाद मंत्री का स्वागत लोकाई, नगरखारा में किया गया. लोगों ने माला पहना कर उनका स्वागत किया. कोडरमा बाजार स्थित मंत्री के आवास पर पास पड़ोस के लोगों के अलावा भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया. गांधी चौक के पास भी शिक्षा मंत्री का स्वागत किया गया. इस मौके पर नगर अध्यक्ष गुतुल कुमार सिन्हा, छोटू पंडित, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेश सिंह, प्रभु यादव, विश्वनाथ सिंह, दिलीप सिंह, काशी पंडित, मनजीत कौर, सुरेश राम, अरुण ठाकुर, बाबूलाल साव, मोती यादव, लखन दास, प्रवीण भारती, बसंत यादव, अजय पांडेय, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे.
कोडरमा. झारखंड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज झुमरीतिलैया के शासी निकाय के सदस्यों, प्राचार्य, व्याख्याताओं व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने महाविद्यालय परिसर में बैठक कर मुख्यमंत्री रघुवर दास के मंत्रिमंडल में विधायक डॉ नीरा यादव को मानव संसाधन विभाग व खेल कूद विभाग का मंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी है. बधाई देने वालों में सचिव डॉ डीएन मिश्र, निदेशक प्रो सुनील कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ अशोक कुमार, प्रो श्वेता तिवारी, प्रो केएन पांडेय, प्रो सुशीला कुमारी, संयुक्त सचिव प्रो राखी कुमारी, प्रधान लिपिक कौशल कुमार, सहायक राम बालक पांडेय, रीना कुमारी, मो इलियास खान, भीम कुमार के नाम शामिल हैं.
कोडरमा. प्लस टू प्रशिक्षित संघ कोडरमा जिला इकाई ने विधायक डॉ नीरा यादव को मानव संसाधन विकास विभाग की मंत्री बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी है.
झुमरीतिलैया : शहर के झंडा चौक पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ मानव संसाधन विभाग की मंत्री डॉ नीरा यादव का नागरिक अभिनंदन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश राम व संचालन नगर अध्यक्ष देव नारायण मोदी ने किया. इस दौरान उन्हें बुके देकर सम्मानित किया गया. मंत्री डॉ नीरा यादव ने शहरवासियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ नरेश पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, महिला अध्यक्ष जूही दास गुप्ता, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ यादव, वीरेंद्र सिंह, नितेश चंद्रवंशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, लोजपा जिलाध्यक्ष सच्चितानंद गांधी, वासुदेव शर्मा, प्रवक्ता सुधीर यादव आदि मौजूद थे.
आरएसएस ने किया सम्मान: आरएसएस व विद्या भारती ने मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ नीरा यादव को शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया.
मंच संचालन शंकर गोपाल ने किया. इस मौके पर जिला संघ चालक सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला कार्यवाहक मनोज राणा, जिला संपर्क प्रमुख मनोज कुमार सिंह, डॉ बीरेंद्र सिंह, राम रतन महर्षि, बीरेंद्र प्रसाद सिंह, गोपाल सर्राफ, नारायण सिंह, बागेश्वर मिश्र, रामानुज पांडेय, रंगनाथ पाठक, मोहन मिश्र, कैलाश राय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सिंह, शिवतारा के प्रधानाचार्य रंजीत सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola