युवक लापता, अपहरण की आशंका

Published at :09 Aug 2013 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
युवक लापता, अपहरण की आशंका

मरकच्चो : देवीपुर पंचायत के ग्राम डोंगेडीह निवासी महेंद्र यादव ने थाना में आवेदन देकर पुत्र प्रवीण कुमार साव की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में श्री साव ने कहा है कि चार अगस्त को उनका पुत्र प्रवीण मुंबई के लिए निकला था. पांच अगस्त को मोबाइल नंबर 9771051497 से जानकारी दी कि […]

विज्ञापन

मरकच्चो : देवीपुर पंचायत के ग्राम डोंगेडीह निवासी महेंद्र यादव ने थाना में आवेदन देकर पुत्र प्रवीण कुमार साव की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में श्री साव ने कहा है कि चार अगस्त को उनका पुत्र प्रवीण मुंबई के लिए निकला था. पांच अगस्त को मोबाइल नंबर 9771051497 से जानकारी दी कि वह ठीक है.

चिंता करने की कोई बात नहीं है. पुन: दूसरे दिन उसी नंबर पर बात की तो किसी महिला ने फोन उठाया. महिला का कहना है कि उनका बेटा बीमार है और नशे की हालत में है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि महिला से जब उसका पता पूछा गया तो उसने कभी नवलशाही तो कभी महुगाय बताया. उन्होंने संदेह जताया है कि उनके बेटे को अगवा कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola