गिरफ्तारी के विरोध में अनशन जारी, हालत बिगड़ी

कोडरमा. दहेज प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार गिरिडीह निवासी सुजीत कुमार सिंह का अनशन पिछले चार फरवरी से जारी है. अपनी गिरफ्तारी के विरोध में सुजीत चार फरवरी से अनशन पर है. बाद में हालत बिगड़ने पर कोडरमा जेल से सदर अस्पताल में शिफ्ट किया गया. पर इतने दिनों के बाद भी पुलिस के खिलाफ […]
कोडरमा. दहेज प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार गिरिडीह निवासी सुजीत कुमार सिंह का अनशन पिछले चार फरवरी से जारी है. अपनी गिरफ्तारी के विरोध में सुजीत चार फरवरी से अनशन पर है. बाद में हालत बिगड़ने पर कोडरमा जेल से सदर अस्पताल में शिफ्ट किया गया. पर इतने दिनों के बाद भी पुलिस के खिलाफ उसका रोष जारी है. हालांकि इस बीच एसडीओ ने मुलाकात कर अनशन तुड़वाने की कोशिश की थी, पर अनशन समाप्त नहीं हुआ. शुक्रवार को सुजीत की हालत और भी खराब हो गयी. इधर, सुजीत कुमार सिंह ने जिले के नये डीसी छवि रंजन को एक पत्र लिख कर इंसाफ की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




