कलश यात्रा के साथ हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

Updated at : 20 Feb 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

फोटो – 20 कोडपी 6उदघाटन करते अयोध्या के सिया किशोर शरण जी महाराज प्रतिनिधि, जयनगर घाघडीह में श्रीश्री 108 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह नवाह परायण यज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा का उदघाटन अयोध्या के सिया किशोर शरण जी महाराज, झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी व पूर्व विधायक […]

विज्ञापन

फोटो – 20 कोडपी 6उदघाटन करते अयोध्या के सिया किशोर शरण जी महाराज प्रतिनिधि, जयनगर घाघडीह में श्रीश्री 108 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह नवाह परायण यज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा का उदघाटन अयोध्या के सिया किशोर शरण जी महाराज, झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी व पूर्व विधायक अमित यादव ने किया. कलश यात्रा में शामिल 351 महिलाओं ने तिलोकरी बराकर घाट से कलश में जल भरा. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है. वहीं पूर्व विधायक अमित यादव ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण शुद्ध होता है. इस मौके पर जिप सदस्य वासुदेव यादव, मुखिया उषा देवी, गणपत यादव, उप मुखिया बाजो दास, यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेश यादव, दिनेश यादव, रामस्वरूप यादव, भीम कुमार यादव, गणेश यादव, लक्ष्मण चंद्र यादव आदि थे.कांको में महायज्ञ छह मार्च से ग्राम कांको में छह मार्च को कलश यात्रा के साथ श्रीश्री 1008 श्री हनुमान प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ शुरू होगा. 14 मार्च तक चलने वाले इस महायज्ञ के आचार्य अयोध्या के बसंत शास्त्री व प्रवचनकर्ता इलाहाबाद की मानस मंजरी होंगे. महायज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष महादेव राम, सचिव रामचंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष मणि पंडित व द्वारिका प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुभाष पंडित, बैजनाथ पासवान, डोमन पंडित, सुभाष पासवान, अरुण रजक, कैलाश स्वर्णकार, रेखा देवी आदि लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola