दो मोटरसाइकिल सवार घायल

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय देवीपुर के समीप बरियारडीह-मरकच्चो मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गये. भारती उच्च विद्यालय नावाडीह के प्राचार्य महावीर प्रसाद वर्मा मोटरसाइकिल जेएच-12सी-9720 से जमुआ जा रहे थे. वहीं डोंगोडीह निवासी महेंद्र साव की मोटरसाइकिल जेएच-12डी-4705 से उनका डंपर चालक छत्र साव […]
मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय देवीपुर के समीप बरियारडीह-मरकच्चो मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गये. भारती उच्च विद्यालय नावाडीह के प्राचार्य महावीर प्रसाद वर्मा मोटरसाइकिल जेएच-12सी-9720 से जमुआ जा रहे थे. वहीं डोंगोडीह निवासी महेंद्र साव की मोटरसाइकिल जेएच-12डी-4705 से उनका डंपर चालक छत्र साव बरियारडीह से नावाडीह की ओर जा रहा था. इसी दौरान कोहरे के कारण दोनों बाइक में टक्कर हो गई. प्राचार्य श्री वर्मा का इलाज तिलैया के निजी क्लिनिक में चल रहा है. छतर शर्मा का इलाज भी एक क्लिनिक में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




