जमीन विवाद में मारपीट हुई, चार घायल हुए

Published at :01 Aug 2013 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट हुई, चार घायल हुए

डोमचांच : बिरजामू में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. दोनों पक्षों की ओर से अलग–अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रथम पक्ष की ओर से शंभु शर्मा (पिता स्व भैरव राणा) ने अपने आवेदन में कहा है कि 1954 में बढ़न महतो से उसने […]

विज्ञापन

डोमचांच : बिरजामू में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. दोनों पक्षों की ओर से अलगअलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रथम पक्ष की ओर से शंभु शर्मा (पिता स्व भैरव राणा) ने अपने आवेदन में कहा है कि 1954 में बढ़न महतो से उसने जमीन खरीदी थी, जिसमें गांव के ही पाचू महतो (पिता स्व बढ़न महतो), संजय यादव (पिता पाचू महतो) ने ईंट गिराना शुरू कर दिया.

मना करने पर पाचू महतो, संजय यादव, फुलवा देवी, उमा देवी आदि ने उसके उसकी पत्नी दुलारी देवी के साथ मारपीट की. वहीं, दूसरे पक्ष के पाचू यादव (पिता स्व बढ़न यादव) ने आवेदन में कहा है कि उसके पिता बढ़न यादव ने उक्त जमीन बदले में ली थी, जिसमें गोशाला बनाने के लिए ईंट गिरा रहा था. इसी दौरान शंभु राणा, पप्पू राणा, दुलारी देवी आदि ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola