स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा प्रशिक्षण

Updated at : 09 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा प्रशिक्षण

झुमरीतिलैया. डीडीसी अभय कुमार सिन्हा ने बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता को एनआरएलएम के तहत एसएचजी समूह के प्रशिक्षण की सूची संलग्न कर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा है. निर्देश के आलोक में बीडीओ श्री दत्ता ने संबंधित स्वयं सहायता समूहों को समूह वार प्रशिक्षण के लिए जगह निर्धारित किया है. प्रशिक्षण गौरी कुमारी व किरण […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. डीडीसी अभय कुमार सिन्हा ने बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता को एनआरएलएम के तहत एसएचजी समूह के प्रशिक्षण की सूची संलग्न कर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा है. निर्देश के आलोक में बीडीओ श्री दत्ता ने संबंधित स्वयं सहायता समूहों को समूह वार प्रशिक्षण के लिए जगह निर्धारित किया है. प्रशिक्षण गौरी कुमारी व किरण देवी देंगी. सभी प्रशिक्षण महिला प्रसार पदाधिकारी उषा रानी की देख-रेख में होगा. इसके तहत 13 जनवरी को गुलाब महिला मंडल करियावर, 15 को नैना महिला मंडल करियावर, 16 को मीनाक्षी महिला मंडल करियावर, 17 को मेहक महिला मंडल करियावर, 19 को आरती महिला मंडल चाराडीह, 20 को आशा महिला मंडल चाराडीह, 21 को संगम महिला मंडल चाराडीह, 22 को कुसुम महिला मंडल चाराडीह, 27 को कस्तुरी महिला मंडल छतरबर,29 को हीना महिला मंडल छतरबर, 30 को हलीमा महिला मंडल छतरबर, चार फरवरी को लैला महिला मंडल छतरबर, 5 को कल्याण महिला मंडल पुतो, छह को सूरज महिला मंडल छतरबर, सात को लख्की महिला समिति छतरबर का प्रशिक्षण होगा. सभी प्रशिक्षण चाराडीह पंचायत भवन में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola