डकैती मामले में सात गिरफ्तार, जेल गये
Updated at : 09 Jan 2015 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

इचाक : खैरा गांव में हुई डकैती की घटना में शामिल सात अपराधियों को इचाक पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.एक सप्ताह के भीतर अपराधियों को पकड़ने में इचाक पुलिस को सफलता मिली है. मालूम हो कि दो जनवरी की रात खैरा गांव के कंचन कुमार वर्मा के घर डकैती की घटना घटी थी. […]
विज्ञापन
इचाक : खैरा गांव में हुई डकैती की घटना में शामिल सात अपराधियों को इचाक पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.एक सप्ताह के भीतर अपराधियों को पकड़ने में इचाक पुलिस को सफलता मिली है. मालूम हो कि दो जनवरी की रात खैरा गांव के कंचन कुमार वर्मा के घर डकैती की घटना घटी थी. डकैतों की संख्या भुक्तभोगियों ने सात बतायी थी. 50 हजार रुपये नकद व 25 हजार के चांदी व सोने के जेवरात उन्हें हाथ लगे थे.
घटना के बाद से इचाक पुलिस अपराधियों के विरुद्ध छापामारी चला रही थी. बुधवार की रात घटना में शामिल सातों अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा. इसमें टिंकू मुमरू पिता झरी मुमरू, अशोक मुमरू पिता जगदीश मुमरू, मुन्ना हांसदा पिता पेड़ो हांसदा, अजरुन मुमरू पिता झरी मुमरू, देवन उर्फ जरवा मुमरू पिता तालो मुमरू सभी ग्राम सिमराढ़ाब, लालो मुमरू पिता बंशी मांझी खैरा टोला नावाडीह एवं राजू अगेरिया पिता काली अगेरिया सभी थाना टाटीझरिया के रहनेवाले हैं.
थाना प्रभारी नवीन प्रसाद ने बताया कि अपराधियों के पास से एक जोड़ा चांदी का पायल, सोना का टॉप, एक मोबाइल बरामद किया गया है. लूटी गयी राशि को आपस में अपराधियों ने बांट लिया था. अपराधियों ने अपना जुर्म कबूला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




