1.48 लाख बच्चों को दी जायेगी खुराक

Updated at : 08 Jan 2015 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
1.48 लाख बच्चों को दी जायेगी खुराक

कोडरमा बाजार : जिले में 18 जनवरी से शुरू होनेवाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में कार्यशाला हुई. चिकित्सा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सिविल सजर्न डॉ एसएन तिवारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह ईमानदारी पूर्वक करें. सीएस ने बताया […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : जिले में 18 जनवरी से शुरू होनेवाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में कार्यशाला हुई. चिकित्सा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सिविल सजर्न डॉ एसएन तिवारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह ईमानदारी पूर्वक करें.
सीएस ने बताया कि अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष के 1,48,145 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी.उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए कई निर्देश भी दिये. उन्होंने चिकित्सा प्रभारियों को कहा कि अभियान के दौरान सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहनेवाले लोगों, ईंट भट्ठा व मलिन बस्तियों में र हनेवाले बच्चे किसी भी हाल में न छूटें. इसके लिए अभी से तैयारी कर ऐसे बच्चों को चिह्न्ति करें.
मौके पर एसीएमओ डॉ आरसी सहाय, डीएस डॉ बी पी सिन्हा, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ पीपी दत्ता, डीपीएम समरेश सिंह, डॉ चंद्रमोहन कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ एसपी गुप्ता, डॉ पी मिश्र, डॉ आर्यन रजक, डीडीएम पवन कुमार, रूप लाल गोप आदि मौजूद थे. अभियान के दौरान कोडरमा ग्रामीण क्षेत्र के 43884, झुमरीतिलैया शहरी क्षेत्र के 20142, नगर पंचायत क्षेत्र के 5040, जयनगर ग्रामीण क्षेत्र के 25225, मरकच्चो प्रखंड के 29560, सतगावां प्रखंड के 17255 और तिलैया डैम के 7039 बच्चों को खुराक दी जायेगी.
इसके लिए जिले में 899 बूथ बनाये गये हैं. सीएस ने बताया कि इसके लिए 923 टीम गठित की गयी है. वहीं वैक्सीनेटरों की संख्या 1840, सहिया वैक्सीनेटरों की संख्या 697, 93 सुपरवाइजर और तीन ट्रांजिट मोबाइल टीम का गठन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola