पंजाबी समाज की नयी कमेटी घोषित

कोडरमा. पंजाबी सिख समाज कोडरमा जिला कमेटी की घोषणा अध्यक्ष बलवंत सिंह लांबा ने बुधवार को की. उन्होंने कहा कि समाज में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो व समय-समय पर सामाजिक उत्थान कार्यक्रम को लेकर युवा वर्ग से लेकर बुजुर्गों को इस टीम में रखा गया है. कमेटी में उपाध्यक्ष संजीव सलूजा, परमजीत सिंह भाटिया, […]
कोडरमा. पंजाबी सिख समाज कोडरमा जिला कमेटी की घोषणा अध्यक्ष बलवंत सिंह लांबा ने बुधवार को की. उन्होंने कहा कि समाज में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो व समय-समय पर सामाजिक उत्थान कार्यक्रम को लेकर युवा वर्ग से लेकर बुजुर्गों को इस टीम में रखा गया है. कमेटी में उपाध्यक्ष संजीव सलूजा, परमजीत सिंह भाटिया, जसवीर सिंह भाटिया, सचिव अमरजीत सिंह, छाबड़ा, सह सचिव अशोक कुमार छाबड़ा, टिंकू भाटिया, अवतार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को बनाया गया. वहीं 31 सदस्यीय कमेटी में सरदार कीर्तन सिंह खनुजा, प्रीतम सिंह अरोड़ा, अनिल सलूजा, सरबजीत सिंह मखिजा, गुरुचरण सिंह बग्गा, रवींद्र सिंह भाटिया, विनेश कुमार छाबड़ा, इंद्रजीत सिंह कालरा, रमेश छाबड़ा, महेंद्र सिंह, दीपक छाबड़ा, माखन लाल शर्मा, दर्शन सिंह, हरजेंद्र सिंह भल्ला, गतेंद्र कटारिया, गणेश सूद सभी झुमरीतिलैया, सतवंत सिंह लांबा, रिंकू लांबा लोकाई इंदरवा, बासुदेव मल्होत्रा, चरण सिंह कोडरमा तथा बरही के सरदार चरण सिंह को कमेटी में रखा गया है. अध्यक्ष बलवंत सिंह लांबा ने बताया कि सामाजिक उत्थान व अन्य कार्यक्रमों को लेकर 13 जनवरी को झुमरीतिलैया की डॉक्टर गली स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में दिन के 12 बजे बैठक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




