कोडरमा ने गढ़वा को हराया

Updated at : 07 Jan 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा ने गढ़वा को हराया

अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंटकोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को कोडरमा व गढ़वा के बीच मैच खेला गया. टॉस जीत कर कोडरमा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाये. इसमें हर्ष ने […]

विज्ञापन

अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंटकोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को कोडरमा व गढ़वा के बीच मैच खेला गया. टॉस जीत कर कोडरमा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाये. इसमें हर्ष ने सर्वाधिक 51, अमित पाल ने 34, सुनील वर्मा ने 27 व शुभम सिंह 24 रनों का योगदान दिया. गढ़वा की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित ने तीन व मनीष, गौरव ने दो-दो विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा की टीम 44.6 ओवर में 190 रन बना कर आल आउट हो गयी. इसमें अभिषेक ने सर्वाधिक 51 व गौरव ने 22 रन का योगदान दिया. कोडरमा की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास कुमार सिंह, शुभम कुमार सिंह, चेतन कुमार सिंह व सुनील वर्मा ने दो-दो विकेट लिए. वहीं हर्ष व सन्नी ने एक-एक विकेट लिए. हर्ष कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. पुरस्कार कृष्णा बरहपुरिया ने दिया. मौके पर एसो. के सचिव प्रदीप छाबड़ा, दिनेश सिंह, उमेश सिंह, आलोक पांडेय, कुंदन कुमार राणा, सुरेंद्र, प वन, राजू यादव, रंजीत कुमार यादव आदि मौजूद थे. अंपायर गणेश, सागिर व स्कोरर संतोष कुमार थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola