40 वाहनों से 25 लाख की लूट

हथियार से लैस लुटेरों की उम्र 22 से 28 वर्ष कोडरमा बाजार : कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के समीप शनिवार की आधी रात सड़क लुटेरों ने यात्री वाहन समेत करीब 40 वाहनों को लूट लिया. विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट की. करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट कर नकद व जेवरात समेत 25 लाख […]
हथियार से लैस लुटेरों की उम्र 22 से 28 वर्ष
कोडरमा बाजार : कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के समीप शनिवार की आधी रात सड़क लुटेरों ने यात्री वाहन समेत करीब 40 वाहनों को लूट लिया. विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट की.
करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट कर नकद व जेवरात समेत 25 लाख की संपत्ति लूट लिये. हालांकि, एसपी ने दावा किया है कि चार यात्री बस समेत दर्जन भर वाहनों से लगभग आठ लाख की ही लूट हुई है.
पेड़ काट कर रोड जाम किया : जानकारी के मुताबिक, 30 से 40 हथियारबंद अपराधियों ने जमसोती नाला के आगे पेड़ काट कर रोड जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसके बाद लुटेरों ने ग्रुप में बंट कर लूटपाट की. सभी की उम्र 22 से 28 वर्ष बतायी जा रही है.
लुटेरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की व विस्फोट किया. ट्रक चालक सुनील कुमार को पेट में गोली लगी, पर वह वाहन लेकर भागने में सफल रहा. इस दौरान लुटेरों ने महिला यात्रियों से छेड़छाड़ भी की.
जदयू नेता की गाड़ी से आठ लाख की लूट : जदयू बिहार के प्रधान संगठन प्रभारी सह प्रदेश महासचिव के वाहन में सवार लोगों से भी लूटपाट की. उनके वाहन में सवार कौशल किशोर शर्मा, राजीव कुमार, पंकज कुमार से करीब आठ लाख की संपत्ति लूट ली.
ये हुए घायल : शिवपुल कुमार (दनियावां बिहारशरीफ), मो अख्तर (खेलगांव हजारीबाग , पप्पू शर्मा (इलाहाबाद), अजय सिंह, मुरारी मिश्र , पंकज कुमार, राजीव कुमार (बेगूसराय), कौशल किशोर शर्मा (हलसी लखीसराय), श्रीधर वर्मा (मुजफ्फरपुर), ऋषिकेश कुमार (कदमकुआं पटना), वशिष्ट पासवान (नौतन बेतिया), सनोज प्रसाद, सदन प्रसाद (त्रिभुवन विगहा नालंदा), धानेश्वर प्रसाद यादव (जयनगर कोडरमा), अमित कुमार (बेतिया), द्वारिका प्रसाद (बरसोतियावर कोडरमा), दीपक ओझा, वंदना वर्मा, पति दीपक वर्मा (गुलजारबाग पटना).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




