समस्याओं का शीघ्र होगा निराकरण : महेश राय

कोडरमा. नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 10 के शांतिनगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में वार्ड वासियों की बैठक कैप्टन आनंद व मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष महेश राय थे. बैठक के दौरान वार्ड वासियों ने उनके समक्ष सड़क, पेयजल, नाली, बिजली आदि समस्याएं रखी. जिप अध्यक्ष श्री राय ने […]
कोडरमा. नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 10 के शांतिनगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में वार्ड वासियों की बैठक कैप्टन आनंद व मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष महेश राय थे. बैठक के दौरान वार्ड वासियों ने उनके समक्ष सड़क, पेयजल, नाली, बिजली आदि समस्याएं रखी. जिप अध्यक्ष श्री राय ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इन समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के लिए ग्राम सभा के माध्यम से आप आवेदन दंे. वित्तीय वर्ष 2015-16 में इसे पूरा किया जायेगा. बैठक का संचालन रामाशीष पासवान ने किया. इस मौके पर प्रभात प्रकाश, विमल यादव, नरेश कुमार यादव, महेंद्र पासवान, विजय प्रसाद सि न्हा, रामजन्म पंडित, संजय सिन्हा, राजेंद्र साव, सुरेश यादव, रूपा देवी, तारो देवी, दवली देवी, उर्मिला देवी ने भी समस्याओं को रखा. धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र साव ने किया. बैठक में जन शक्ति मोरचा के गठन पर वार्ड वासियों ने हर्ष जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




