मोबाइल चोरी मामले में तीन पकड़े गये

Published at :18 Jul 2013 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल चोरी मामले में तीन पकड़े गये

झुमरीतिलैया : तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंह भवन में बीते दिनो कादरी मोबाइल केयर नामक दुकान से हजारों रुपये के मोबाइल सेट चुरा लेने के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है. तीनों 14 से 16 उम्र के हैं. गिरफ्तार किये गये लड़कों से पुलिस ने 13 मोबाइल सेट भी बरामद […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंह भवन में बीते दिनो कादरी मोबाइल केयर नामक दुकान से हजारों रुपये के मोबाइल सेट चुरा लेने के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है. तीनों 14 से 16 उम्र के हैं.

गिरफ्तार किये गये लड़कों से पुलिस ने 13 मोबाइल सेट भी बरामद किया है. दुकान संचालक मो अफसर खान ने पुलिस को दिये बयान में बताया था कि बीते दिनों जब सुबह अपनी दुकान खोलने गये तो उन्होंने देखा कि दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है. चोरों ने 30 नया मोबाइल सेट तथा 15 ग्राहकों के मोबाइल चुरा लिये थे.

घटना के एक दिन बाद ही पुलिस ने मिले सुराग के बाद दुखन भुइयां (पिता बालेश्वर भुइयां), बबलू भुइयां (पिता लालू भुइयां), राजेश भुइयां (पिता सुरेश भुइयां) निवासी बजरंग नगर वार्ड नं 25 को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने 13 मोबाइल सेट बरामद कर लिया है. जबकि गिरफ्तार किये गये नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह हजारीबाग भेज दिया गया है. मामले में एक अन्य आरोपी फरार है.

मोटरसाइकिल चोरी : झुमरीतिलैयात्नतिलैया थाना क्षेत्र के सुंदर होटल के पास से बरही के पडरिया निवासी राजेंद्र प्रसाद (पिता जानकी महतो) की हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल नं जेएच02आइ-0987 चोरों ने चुरा ली. राजेंद्र ने इस संबंध में तिलैया थाना में एक मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola