क्रिकेट : ग्रिजली व डीएवी की टीम विजयी

कोडरमा. केडीसीए के तत्वावधान में चल रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच चंदवारा पुलिस लाइन ग्राउंड में ग्रिजली विद्यालय व सिद्धि विनायक स्कूल के बीच हुआ. ग्रिजली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बनाये. जवाबी पारी […]
कोडरमा. केडीसीए के तत्वावधान में चल रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच चंदवारा पुलिस लाइन ग्राउंड में ग्रिजली विद्यालय व सिद्धि विनायक स्कूल के बीच हुआ. ग्रिजली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी सिद्धि विनायक की टीम 17वें ओवर में 78 रन पर ही आल आउट हो गयी. ग्रिजली 111 रन से मैच जीत लिया. दूसरा मैच सीएच स्कूल के मैदान में शारदम्बा शिशु विद्या मंदिर व डीएवी के बीच हुआ. डीएवी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में सात विकेट पर 246 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी शारदम्बा की टीम 92 रन पर आल आउट हो गयी. डीएवी ने 155 रन से मैच जीता. अंपायर के रूप में सुरेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, रवि कुमार, अजय कुमार पासवान व स्कोरर के रूप में रंजीत व जितेंद्र थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




