पेशावर में हुई घटना पर जताया दुख

Published at :18 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पेशावर में हुई घटना पर जताया दुख

कोडरमा. राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने पेशावर के आर्मी स्कूल में आतंकियों द्वारा निर्दोष बच्चों व शिक्षकों की हत्या किये जाने की निंदा की. उन्होंने कहा है कि बच्चे किसी भी मुल्क के हों, पर पूरे विश्व के धरोहर हैं. इस घटना से मानवता शर्मसार हुई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसी […]

विज्ञापन

कोडरमा. राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने पेशावर के आर्मी स्कूल में आतंकियों द्वारा निर्दोष बच्चों व शिक्षकों की हत्या किये जाने की निंदा की. उन्होंने कहा है कि बच्चे किसी भी मुल्क के हों, पर पूरे विश्व के धरोहर हैं. इस घटना से मानवता शर्मसार हुई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसी घटनाओं से सबक ले और दहशत गर्दों को पनाह देना बंद करे.पंचायत प्रतिनिधियों ने जताया शोकजयनगर. प्रखंड के जिला परिषद सदस्य व विभिन्न पंचायतों के मुखिया व पंस सदस्यों ने पेशावर में हुई आतंकी घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि इस घटना से पूरे विश्व को सबक लेने की जरूरत है. निंदा करने वालों में जिप सदस्य बासुदेव यादव, रेखा देवी, प्रमुख संगीता देवी, उप प्रमुख अनिता देवी, मुखिया अंजनी देवी, श्यामसुंदर यादव, गणपत यादव, अंजू देवी, सबाना खातून, पंसस अर्जुन चौधरी आदि के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola