छह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी का चयन

Published at :17 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
छह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी का चयन

फोटो – 17 कोडपी 17विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते डीइओ एसके रायकोडरमा बाजार. परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के 12 स्कूलों के 25 छात्र प्रदर्शनी के साथ शामिल हुए. प्रदर्शनी का उदघाटन करते हुए डीइओ सुशील कुमार […]

विज्ञापन

फोटो – 17 कोडपी 17विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते डीइओ एसके रायकोडरमा बाजार. परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के 12 स्कूलों के 25 छात्र प्रदर्शनी के साथ शामिल हुए. प्रदर्शनी का उदघाटन करते हुए डीइओ सुशील कुमार राय ने कहा कि विज्ञान हमारे मन का विकास करता है. हमारी जिज्ञासा को बढ़ाता है. उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को आयोजित होनेवाली जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पांच प्रदर्शनी को राज्य के लिए भेजा जायेगा. इस दौरान छह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ. इसमें सीडी स्कूल की श्वेता कुमारी, सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय के मो अनवर, कस्तूरबा विद्यालय कोडरमा की पिंकी कुमारी, सीडी की प्रियंका कुमारी, गांधी स्कूल के प्रकाश कुमार व परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की प्रीति कुमारी की प्रदर्शन शामिल है. मौके पर कार्यक्रम समन्वयक एलबी सिंह, गदाधर शर्मा, नूतन सिन्हा, अजय पांडेय, ओम प्रकाश सिन्हा, आनंदी पांडेय, लाल किशोर शर्मा, नंद किशोर राम, नवल किशोर सिंह, संगीता कुमारी आदि मौजूद थे. निर्णायक की भूमिका में मंजू सत्यार्थी व निशांत केतु थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola