शिक्षा से ही होगा समाज का विकास : राजेंद्र

झुमरीतिलैया. कान्यकुंज हलवाई महासभा कोडरमा जिला इकाई की बैठक ईश्वरी प्रसाद गुप्ता व कन्हाई प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महासभा का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से राजेंद्र मिष्टकार को अध्यक्ष, संतोष लाल को उपाध्यक्ष, कन्हैया लाल गुप्ता को सह उपाध्यक्ष, संजीव कुमार साहा को महासचिव, संजय कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा कुणाल […]
झुमरीतिलैया. कान्यकुंज हलवाई महासभा कोडरमा जिला इकाई की बैठक ईश्वरी प्रसाद गुप्ता व कन्हाई प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महासभा का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से राजेंद्र मिष्टकार को अध्यक्ष, संतोष लाल को उपाध्यक्ष, कन्हैया लाल गुप्ता को सह उपाध्यक्ष, संजीव कुमार साहा को महासचिव, संजय कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा कुणाल व टिंकू कुमार गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया.
इसके अलावा सह सचिव मनीष कुमार गुप्ता, वीर कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री डब्लू गुप्ता, कैलाश गुप्ता, सूचना मंत्री विपिन गुप्ता व चंदन गुप्ता बनाये गये. कोर कमेटी में जय प्रकाश साहा, प्रभु प्रसाद गुप्ता, दिनेश गुप्ता का चयन किया गया. मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र मिष्टकार ने कहा कि हलवाई जाति में शिक्षा का अभाव है. इसे दूर करना होगा. शिक्षा से ही समाज का विकास होगा. बैठक में जय प्रकाश साहा, राजू गुप्ता, संतोष लाल गुप्ता ने भी अपने विचार रखे. इस मौके पर नरेश गुप्ता, राजा गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, चंदन गुप्ता, विभूषण गुप्ता, विकास गुप्ता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




