तेलनिया गढ़ा : झरने से बहता पानी करता है आकर्षित

Published at :16 Dec 2014 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
तेलनिया गढ़ा : झरने से बहता पानी करता है आकर्षित

कुजू : कुजू कोयलांचल व उसके आस -पास का क्षेत्र पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक है. यहां दिसंबर और जनवरी में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है. कई मनोरम दृश्य व जंगलों के बीच झरना से बहता पानी लोगों को काफी आकर्षित करता है. क्षेत्र का तेलनिया गढ़ा अपनी मनोरम छटा के कारण लोगों को […]

विज्ञापन
कुजू : कुजू कोयलांचल व उसके आस -पास का क्षेत्र पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक है. यहां दिसंबर और जनवरी में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है. कई मनोरम दृश्य व जंगलों के बीच झरना से बहता पानी लोगों को काफी आकर्षित करता है. क्षेत्र का तेलनिया गढ़ा अपनी मनोरम छटा के कारण लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करता है.
ऐसे पहुंचे तेलनिया गढ़ा: तेलनिया गढ़ा पहुंचने के लिए कुजू डायवर्सन के निकट एनएच 33 पर बनाये गये 4/6 लेन सड़क से जाने का रास्ता सबसे सुलभ है. चारों ओर जंगलों से घिरा व इसके बीच चट्टानों से बहता झरने का पानी व चट्टानों के बीच बने कुएं में जमा पानी को देखने के लिए भीड़ लगी रहती है. पास में मां काली का मंदिर भी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola