सामान्य प्रेक्षक ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक

फोटो – 10 कोडपी 3रजिस्टर व डायरी सील करने के दौरान एसडीओ व अन्य कोडरमा बाजार. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी लियाकत अली के कार्यालय में बुधवार को पार्टी प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. सामान्य प्रेक्षक एसएल आमरानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई चीजों की समीक्षा की गयी. इस दौरान किसी […]
फोटो – 10 कोडपी 3रजिस्टर व डायरी सील करने के दौरान एसडीओ व अन्य कोडरमा बाजार. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी लियाकत अली के कार्यालय में बुधवार को पार्टी प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. सामान्य प्रेक्षक एसएल आमरानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई चीजों की समीक्षा की गयी. इस दौरान किसी भी मतदान केंद्र में पूर्व में हुए मतदान के विरुद्ध 15 प्रतिशत कम या अधिक मतदान हुआ है, तो इसकी जानकारी ली गयी. हालांकि स्क्रूटनी के दौरान ऐसा नहीं पाया गया. वहीं किसी भी प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि ने अनियमितता की शिकायत नहीं की. ऐसे में पुनर्मतदान की स्थिति कहीं नहीं बनी. बैठक के बाद एसडीओ की उपस्थिति में रजिस्टर 17 ए व सी के अलावे माइक्रो ऑब्जर्वर की डायरी को भी सील किया गया. सील करने के दौरान विभिन्न दलों के प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे. मौके पर डीसी के रवि कुमार, बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद के अलावा राजद प्रत्याशी सह मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि नितेश चंद्रवंशी, झाविमो प्रत्याशी भीम साहू, बसपा प्रत्याशी सईद नसीम, भाकपा माले प्रत्याशी रामधन यादव, निर्दलीय प्रत्याशी मो दानिश व चंद्रदेव यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




