लोक अदालत में 479 मामले निष्पादित

सबको सुलभ न्याय दिलाना सरकार का प्रमुख दायित्व : जोनल जज फोटो – 6 कोडपी 6राष्ट्रीय लोक अदालत में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रशांत कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी.के सिंह, एसपी संगीता कुमारी व अन्यफोटो – 6 कोडपी 7राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित लोग व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनकोडरमा बाजार. […]
सबको सुलभ न्याय दिलाना सरकार का प्रमुख दायित्व : जोनल जज फोटो – 6 कोडपी 6राष्ट्रीय लोक अदालत में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रशांत कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी.के सिंह, एसपी संगीता कुमारी व अन्यफोटो – 6 कोडपी 7राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित लोग व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनकोडरमा बाजार. व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह जोनल जज प्रशांत कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि सबको सुलभ न्याय दिलाना सरकार का प्रमुख दायित्व है. उन्होंने कहा कि कोडरमा जैसे छोटे क्षेत्र के न्याय मंडल में लगभग 60 हजार मामलों का निष्पादन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. स्वागत भाषण प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश डीके सिंह ने दिया. एसपी संगीता कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा ने कहा कि इस न्यायालय में लिये गये निर्णय पर कोई अपील नहीं होता. लोक अदालत में 479 मामले निष्पादित किये गये. वहीं दो अक्तूबर से छह दिसंबर तक कुल 61108 मामले निष्पादित हुए. शनिवार को 28 लाख रुपये के दावा वाद चेक बांटे गये. 1924930 रुपये की वसूली हुई. इस मौके पर कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सीमा सिन्हा, जिला जज प्रथम अरुण कुमार सिंह, सीजेएम रामजीत यादव, एसीजेएम सह प्राधिकार के सचिव राजीव आनंद, एसडीजेएम आलोक कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी दिव्या मिश्रा, कुसुम कुमारी, एएसपी नौशाद आलम, लोक अभियोजक मो रिजवान, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अनिल कुमार आर्या के अलावा विभिन्न विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




