झारखंड की संपत्ति पर भाजपा की नजर

Published at :06 Dec 2014 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की संपत्ति पर भाजपा की नजर

सतगावां के बासोडीह मैदान में बोले लालू यादव सतगांवा : राजद प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में शुक्रवार को बासोडी साप्ताहिक हाट मैदान में सभा हुई. सभा को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा ने देश के नौजवानों व किसानों को झांसे में लेकर केंद्र में सरकार बनायी. अब […]

विज्ञापन

सतगावां के बासोडीह मैदान में बोले लालू यादव

सतगांवा : राजद प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में शुक्रवार को बासोडी साप्ताहिक हाट मैदान में सभा हुई. सभा को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा ने देश के नौजवानों व किसानों को झांसे में लेकर केंद्र में सरकार बनायी. अब भाजपा की नजर झारखंड की अकूत खनिज संपदा पर है. उन्होंने लोगों को भाजपा से सावधान रहने को कहा. भाजपा ने काला धन वापस लाने का वादा किया, पर आज तक वापस नहीं आया.

उन्होंने कहा कि राजद झारखंड में 18 सीट पर चुनाव लड़ रहा है. यह मेरा घर है और यहां की चिंता मुङो हमेशा रहती है. मैंने हमेशा गरीबी का ध्यान रखा और राजद गरीबों की पार्टी है. लालू ने कहा कि भाजपा के अच्छे दिन कभी नहीं आयेंगे. उन्होंने कहा कि मोदी पाकिस्तान से दोस्ताना संबंध की बात करते हैं, तो गोलीबारी क्यों नहीं थम रही. राजद सुप्रीमो ने कहा कि सोशल मीडिया के सहारे भाजपा हवा बनाने में माहिर है. उन्होंने अन्नपूर्णा देवी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. लालू ने कहा कि मेरे मां बाप भैंस-बकरी गाय चराते थे. मैं जनता के आशीर्वाद से यहां तक आया. वहीं प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जनता ने हमें चार बार मौका दिया.

मैं एक बार फिर जनता की सेवा के लिए मैदान में हूं. जनता ने अगर साथ दिया, तो क्षेत्र का और भी विकास किया जायेगा. सभा को बांका के सांसद जय प्रकाश यादव, हुसैनाबाद के विधायक संजय सिंह यादव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सतरूपा पांडेय, हजारीबाग के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिश श्रीवास्तव, प्रेम पांडेय, राधेलाल गुप्ता, पूर्व विधायक भीम यादव, रघुनाथ राणा, सुशील यादव, जिला सचिव अशोक सिंह आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि विनोद यादव, महेंद्र यादव, नरेश यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola