झाविमो जात-पात की राजनीति नहीं करता : खालिद

फोटो – 3 कोडपी 16प्रेस काफ्रेंस करते झाविमो के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष खालिद खलील व अन्यझुमरीतिलैया. झाविमो के नगर चुनाव कार्यालय में बुधवार को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष खालिद खलील, प्रत्याशी भीम साहू ने प्रेस वार्ता कर कहा कि झाविमो जात-पात की राजनीति नहीं करती है. कुछ लोग आज कल जात-पात के […]
फोटो – 3 कोडपी 16प्रेस काफ्रेंस करते झाविमो के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष खालिद खलील व अन्यझुमरीतिलैया. झाविमो के नगर चुनाव कार्यालय में बुधवार को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष खालिद खलील, प्रत्याशी भीम साहू ने प्रेस वार्ता कर कहा कि झाविमो जात-पात की राजनीति नहीं करती है. कुछ लोग आज कल जात-पात के नाम पर राजनीति कर अपना नाम चमकाना चाहती है. हाल ही में झाविमो छोड़ भाजपा का समर्थन करने का एलान करनेवाले जिप अध्यक्ष महेश राय व साजिद हुसैन लल्लू को दोनों ने अपने निशाने पर रखा. नेताओं ने कहा कि महेश राय व साजिद हुसैन लल्लू भाजपा से डील कर उनका समर्थन करने की बात कर रहे है. ये दोनों लोग रोज पार्टी बदलने का कार्य करते हंै. साथ ही अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करनेवाले इन लोगों का आम अवाम से कोई सरोकार नहीं है. खालिद खलील ने कहा कि कोडरमा विधानसभा के उम्मीदवार को केवल जात ही नहीं पूरा जमात पसंद कर रहा है. हमारा मुकाबला धर्म और जाति से ऊपर उठ कर राजनीति करनेवाले दलों से है. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने पूरा मान-सम्मान दिया. उन्होंने कहा कि हमारी सीधी टक्कर राजद की अन्नपूर्णा देवी से है. इस मौके पर झाविमो जिलाध्यक्ष वेदू साव, सुरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रमिला वर्णवाल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




