यूपी की तर्ज पर झारखंड का विकास करेंगे : सपा

Published at :02 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी की तर्ज पर झारखंड का विकास करेंगे : सपा

झुमरीतिलैया. सपा प्रत्याशी गोपाल यादव के पक्ष में मंगलवार को झंडा चौक पर नुक्कड़ सभा की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष राणा ने की व संचालन अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष मो मुबारक ने की. सभा को उत्तर प्रदेश के विधायक संग्राम सिंह, प्रदेश प्रभारी काशीनाथ सिंह, विधायक अनूप वर्मा, खेल मंत्री उत्तर प्रदेश रामवृक्ष यादव, हाजी […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. सपा प्रत्याशी गोपाल यादव के पक्ष में मंगलवार को झंडा चौक पर नुक्कड़ सभा की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष राणा ने की व संचालन अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष मो मुबारक ने की. सभा को उत्तर प्रदेश के विधायक संग्राम सिंह, प्रदेश प्रभारी काशीनाथ सिंह, विधायक अनूप वर्मा, खेल मंत्री उत्तर प्रदेश रामवृक्ष यादव, हाजी अवैस, प्रदेश सचिव सुरेंद्र राजवंशी व पार्टी प्रत्याशी गोपाल यादव ने संबोधित किया.

वक्ताओं ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी को जीत मिली, तो उत्तर प्रदेश की तर्ज पर राज्य का विकास होगा. गोपाल यादव ने कहा कि कोडरमा में एक ही परिवार का शासन रहा है. बावजूद इसके विकास नहीं हुआ. मौके पर गोपी यादव, राजकुमार वर्णवाल, मो रसीद, अशोक स्वर्णकार, विकास, नकुल सिंह, रामवृक्ष यादव, नासीर, बबुल अंसारी, सुरेश साव आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola