कांग्रेस व झामुमो ने झारखंड को लूटा : अतुल

Published at :02 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस व झामुमो ने झारखंड को लूटा : अतुल

कांको, जयनगर व पिपचो में भाकपा नेता अतुल अंजान ने सभा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से झूठ बोला है : अंजान जयनगर. बरकट्ठा से भाकपा प्रत्याशी महादेव राम के पक्ष में पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य अतुल अंजान ने मंगलवार को कांको, जयनगर व पिपचो में चुनावी सभा को संबोधित किया. […]

विज्ञापन

कांको, जयनगर व पिपचो में भाकपा नेता अतुल अंजान ने सभा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से झूठ बोला है : अंजान जयनगर. बरकट्ठा से भाकपा प्रत्याशी महादेव राम के पक्ष में पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य अतुल अंजान ने मंगलवार को कांको, जयनगर व पिपचो में चुनावी सभा को संबोधित किया. श्री अंजान ने कहा कि पहले तो कांग्रेस व झामुमो ने मिल कर झारखंड को लूटा.

अब अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव के बाद लुटेरों की जमात फिर जुड़ेगी. ऐसी पार्टियों से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी गलतियों से कूड़ेदान में चल गयी है. जब तक इंदिरा व नेहरू के आदर्शों को नहीं अपनाया जायेगा, कांग्रेस का यही हाल रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से झूठ बोला है, जबकि भाकपा ने हमेशा जन सवालों के लिए संघर्ष किया है. मामला पुलिस जुल्म का हो, भ्रष्टाचार का हो अथवा गरीब किसान के शोषण का.

भाकपा हमेशा इनके साथ रही है. उन्होंने जन सवालों को सदन तक ले जाने के लिए भाकपा प्रत्याशी महादेव राम के पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं महादेव राम ने कहा कि जनता ने यदि उन्हें मौका दिया, तो इस क्षेत्र के रुके पड़े विकास को गति दी जायेगी. सभा की अध्यक्षता रामेश्वर चौधरी ने की. मौके पर चंद्रदेव सिंह, काली सिंह, महेश सिंह, सोनिया देवी, रामदेव राम, समीम उर्फ बुलबुल, प्रकाश रजक, सुखदेव राम, पुरुषोत्तम यादव, सकिंद्र राम, रफीक आलम, अर्जुन यादव आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola