बाबूलाल के पास प्रदेश के विकास का वीजन है : भीम

Published at :24 Nov 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
बाबूलाल के पास प्रदेश के विकास का वीजन है : भीम

सतगावां: कोडरमा से झाविमो प्रत्याशी भीम साहू ने सोमवार को बासोडीह बाजार में जनसंपर्क किया. मरचोई मोड़ पर नुक्कड़ सभा की. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने की व संचालन मनोज भगत ने किया. सुनील यादव ने कहा कि 25 वर्षों में राजद को मौका देने के बाद भी क्षेत्र का विकास नहीं हुआ. उन्होंने […]

विज्ञापन

सतगावां: कोडरमा से झाविमो प्रत्याशी भीम साहू ने सोमवार को बासोडीह बाजार में जनसंपर्क किया. मरचोई मोड़ पर नुक्कड़ सभा की. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने की व संचालन मनोज भगत ने किया. सुनील यादव ने कहा कि 25 वर्षों में राजद को मौका देने के बाद भी क्षेत्र का विकास नहीं हुआ.

उन्होंने झाविमो के पक्ष में वोट देने की अपील की. पार्टी प्रत्याशी भीम साहू ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के पास इस प्रदेश के विकास का वीजन है. यदि उन्हें मौका मिला, तो वे इस क्षेत्र का समुचित विकास करेंगे. उन्होंने लोगों से बाबूलाल मरांडी के हाथों को मजबूत करने तथा झाविमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

इस मौके पर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अनवारूल हक, जिलाध्यक्ष वेदू साव, डोमचांच प्रमुख शालिनी गुप्ता, अरविंद सिंह, प्रहलाद कुमार, मन्नू चौधरी, जय प्रकाश यादव, सोहन लाल, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार, रामवचन प्रसाद, सुदेश महतो, अजीत, राजीव आदि मौजूद थे. इसी दौरान बासोडीह बाजार में भीम साहू ने झाविमो के चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola