मरकच्चो से 17 वर्षीय नाबालिग लापता

Updated:
विज्ञापन
मरकच्चो से 17 वर्षीय नाबालिग लापता

मरकच्चो से 17 वर्षीय नाबालिग लापता

विज्ञापन

मरकच्चो. थाना क्षेत्र के जामू पंचायत के हरलाडीह में एक 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने के मामले को लेकर उसकी मां ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज़ कराया है़ आवेदन में बताया गया है कि 23 मई को उसकी 17 वर्षीय पुत्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामू से सर्टिफिकेट लाने की बात कह घर से निकली जो देर शाम तक वापस नहीं आयी़ इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की़ रिश्तेदारो के यहां भी पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया़ आवेदन में लड़की की मां ने बताया है की कुछ दिन पूर्व पुत्री को मोबाइल पर बात करते हुए देखा था जिसके बाद उन्होंने अपनी पुत्री को बात करने से मना भी किया था़ उन्हें पूरा संदेह है कि मोबाइल पर बात करने वाला व्यक्ति ही उनकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है़ आवेदन के आलोक मे पुलिस ने मामला दर्ज़ करते हुए लड़की की खोज शुरू कर दी है़

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola