नगर राजद की वार्ड कमेटी गठित

Published at :21 Aug 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
नगर राजद की वार्ड कमेटी गठित

कोडरमा. नगर राजद की बैठक वार्ड नंबर 23 स्थित वार्ड पर्षद रितेश कुमार उर्फ रिंकू रजक के आवास पर हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कृष्णा बरहपुरिया ने की. संचालन कार्यकारी नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी ने किया. बैठक में वार्ड नंबर 23 की कमेटी का गठन किया गया. इसके अध्यक्ष सपन कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, सचिव […]

विज्ञापन

कोडरमा. नगर राजद की बैठक वार्ड नंबर 23 स्थित वार्ड पर्षद रितेश कुमार उर्फ रिंकू रजक के आवास पर हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कृष्णा बरहपुरिया ने की. संचालन कार्यकारी नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी ने किया. बैठक में वार्ड नंबर 23 की कमेटी का गठन किया गया. इसके अध्यक्ष सपन कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, सचिव संतोष यादव, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा व वार्ड प्रभारी सुरेंद्र शर्मा चुने गये. वक्ताओं ने कहा कि मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नगर के विकास के लिए बहुत कुछ किया है. कोई ऐसा वार्ड नहीं है, जहां काम नहीं हुआ है. पीसीसी पथ, नाली व सामुदायिक भवनों का निर्माण उनके प्रयास से किया गया है. इस मौके पर जिला महासचिव उमा शंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार बेलू, युवा नगर अध्यक्ष शैलेश कुमार शोलू, नगर महासचिव प्रदीप कुमार साहा, दलित प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष महेश दास, वार्ड नंबर पांच के प्रभारी राजू यादव, वार्ड पार्षद रिकेश रजक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola