लचर विद्युत व्यवस्था को लेकर रोड जाम, तोड़-फोड़

Published at :20 Aug 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
लचर विद्युत व्यवस्था को लेकर रोड जाम, तोड़-फोड़

तीन लोगों पर चंदवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज चंदवारा. विद्युत की लचर व्यवस्था व अविलंब इसमें सुधार की मांग को लेकर मंगलवार की देर रात स्थानीय लोगों ने रांची-पटना रोड को जाम कर दिया. गोरवाटांड़ चंदवारा पूर्वी, पश्चिमी, मंझलाडीह व बजरंग बली चौक सहित कई जगह के लोगों ने रात नौ बजे से 11 बजे […]

विज्ञापन

तीन लोगों पर चंदवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज चंदवारा. विद्युत की लचर व्यवस्था व अविलंब इसमें सुधार की मांग को लेकर मंगलवार की देर रात स्थानीय लोगों ने रांची-पटना रोड को जाम कर दिया. गोरवाटांड़ चंदवारा पूर्वी, पश्चिमी, मंझलाडीह व बजरंग बली चौक सहित कई जगह के लोगों ने रात नौ बजे से 11 बजे तक रांची-पटना रोड स्थित पावर हाउस के सामने रोड जाम किया. लोगों का कहना था कि प्रखंड में कई दिनों से विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल है. अगर इसमें सुधार नहीं की गयी, तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाया. जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. मंगलवार की रात्र प्रदर्शन के दौरान बिजली कार्यालय में तोड़-फोड़ भी की गयी. इसको लेकर चंदवारा थाना में जेइ राकेश कुमार ने मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में अज्जू सिंह, अशोक सिंह व नंद किशोर सोनी सहित कई लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व तोड़-फोड़ करने का आरोप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola