ग्रिजली में मनी डाॅ राजेंद्र प्रसाद की जयंती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2019 12:42 AM
कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनी. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के कमांडेंट व प्राचार्य कमांडर डॉ अशोक कुमार शर्मा, संयोजक उत्तम कुमार लाहा ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की. छात्रा दीपशिखा ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की जीवनी व शिक्ष, कैफ नवाज […]
कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनी. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के कमांडेंट व प्राचार्य कमांडर डॉ अशोक कुमार शर्मा, संयोजक उत्तम कुमार लाहा ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की.
छात्रा दीपशिखा ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की जीवनी व शिक्ष, कैफ नवाज ने उनके राजनीतिक जीवन, छात्र अनन्य पांडेय ने राष्ट्रपति के रूप में उनकी उपलब्ध्यिों तथा छात्रा पूनम ने स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला. विद्यालय के वेलनेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रभारी शिक्षक रविदत्त पांडेय, वेलनेस क्लब के छात्र दिनेश, मनीष कुमार, अंकित आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










