भाजपा का जनाधार और हुआ मजबूत : यशवंत फोटो

Published at :03 Aug 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का जनाधार और हुआ मजबूत : यशवंत फोटो

दिल्ली से हजारीबाग लौटने के क्रम में कोडरमा स्टेशन पर भाजपा नेता यशवंत सिन्हा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया झुमरीतिलैया. दिल्ली से हजारीबाग लौटने के क्रम में रविवार को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता यशवंत सिन्हा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की […]

विज्ञापन

दिल्ली से हजारीबाग लौटने के क्रम में कोडरमा स्टेशन पर भाजपा नेता यशवंत सिन्हा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया झुमरीतिलैया. दिल्ली से हजारीबाग लौटने के क्रम में रविवार को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता यशवंत सिन्हा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की तर्ज पर प्रदेश अध्यक्ष को नहीं बदले जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा की नीति है एक व्यक्ति एक पद. उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह को गृहमंत्री बनाया गया, इसलिए अमित शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सांसद बनना और बात है. हमारी शुभकामना है कि वे मंत्री बन जाएं और यहां प्रदेश अध्यक्ष किसी दूसरे को बनाया जाये. विधानसभा चुनाव की तैयारी पर श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा का जनाधार अन्य पार्टियों को छोड़ कर आने वाले नेताओं के कारण और भी बढ़ा है. उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार झारखंड में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी. उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को पार्टी की ओर से होने वाले विधानसभा घेराव व चुनाव को लेकर आपात बैठक रांची में होनी है. इसमें और भी निर्णय लिए जायेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वे एकजुट होकर विधानसभा का चुनाव लड़ें, ताकि लोकसभा की तरह विधानसभा में जीत हासिल की जा सके. मौके पर रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, चंद्रभूषण साव, बासुदेव शर्मा, गोपाल कुमार गुतुल, नवीन कुमार, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, अजय झा, महेश, संतोष, राजेश सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola