कायस्थ महासभा का चुनाव 24 को

3कोडपी1बैठक में समाज के लोग.कायस्थ महासभा की बैठक हुई झुमरीतिलैया. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा जिला इकाई की बैठक समारोह हॉल में जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. संचालन महासचिव उदय शंकर प्रसाद सिन्हा ने किया. बैठक में 24 अगस्त को होने वाले महासभा के जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव पर […]
3कोडपी1बैठक में समाज के लोग.कायस्थ महासभा की बैठक हुई झुमरीतिलैया. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा जिला इकाई की बैठक समारोह हॉल में जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. संचालन महासचिव उदय शंकर प्रसाद सिन्हा ने किया. बैठक में 24 अगस्त को होने वाले महासभा के जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव पर चर्चा की गयी. इसको लेकर पांच सदस्यीय समिति बनायी गयी. समिति के मुख्य पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद चुने गये. नामांकन 18 से 20 अगस्त तक दिन के 11 बजे से दो बजे तक समारोह हॉल में चुनाव पदाधिकारी के पास होगा. 21 अगस्त हो नामांकन पत्रों की जांच होगी. 22 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तिथि है. चुनाव 24 अगस्त को समारोह हाल में प्रात: नौ बजे से तीन बजे तक होगा. गिनती 24 अगस्त को ही शाम पांच बजे से होगी. परिणाम की घोषणा शाम सात बजे होगी. मौके पर सत्यनारायण प्रसाद, रवींद्र प्रसाद, विपिन कुमार सिन्हा, मनोज सहाय पिंकू, शैलेंद्र कुमार अभय, शारदा प्रसाद, अखिलेश कुमार वर्मा, शैलेश कुमार शोलू, नवीन वर्मा, गोपाल कुमार गुतुल, नीरज कर्ण, अरविंद कुमार सिन्हा, कौशलेश कुमार अंबष्ट, अखिल कुमार सिन्हा, श्यामसुंदर प्रसाद, संजीव प्रधान, महेंद्र वर्मा, भिखारी प्रसाद, अखिलेश कुमार वर्मा, उमाकांत प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, पंकज कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सिन्हा, भारत बख्शी, संगीता प्रसाद, नूतन बाला सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




