ट्रक-ऑटो टक्कर में तीन युवक मरे

Published at :02 Aug 2014 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक-ऑटो टक्कर में तीन युवक मरे

कोडरमारांची-पटना मार्ग पर एसपी आवास के पास हुई दुर्घटनाट्रक लेकर भाग रहे चालक को डोमचांच पुलिस ने पकड़ातीनों युवक कोडरमा के जलवाबाद निवासी सूरज वर्णवाल, दीपक कुमार व जिशान आलमप्रतिनिधि, कोडरमा रांची-पटना मुख्य मार्ग पर एसपी आवास के पास शुक्रवार रात 11.30 बजे ट्रक -ऑटो की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी. […]

विज्ञापन

कोडरमारांची-पटना मार्ग पर एसपी आवास के पास हुई दुर्घटनाट्रक लेकर भाग रहे चालक को डोमचांच पुलिस ने पकड़ातीनों युवक कोडरमा के जलवाबाद निवासी सूरज वर्णवाल, दीपक कुमार व जिशान आलमप्रतिनिधि, कोडरमा रांची-पटना मुख्य मार्ग पर एसपी आवास के पास शुक्रवार रात 11.30 बजे ट्रक -ऑटो की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी. कोडरमा के जलवाबाद निवासीतीनों युवक ऑटो पर सवार थे. ऑटो चालक शंकर साव ने कूद कर जान बचायी. दुर्घटना में मरे 20 वर्षीय सूरज वर्णवाल (पिता स्व प्रवीण वर्णवाल), 25 वर्षीय दीपक कुमार साव (पिता महावीर साव) व 22 वर्षीय जिशान आलम (पिता सुजाउद्दीन) कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद निवासी थे. घटना के बाद वाहन लेकर भाग रहे ट्रक चालक बरेली (यूपी) के सलीक अहमद को डोमचांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.स्टेशन जा रहे थे तीनोंघटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जिशान आलम के बहनोई (जो रांची में अधिवक्ता हैं) शुक्रवार की रात ट्रेन से कोडरमा आ रहे थे. तीनों युवक इन्हें लेने ऑटो से कोडरमा स्टेशन जा रहे थे. एसपी आवास के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (यूपी-25टी-6973) ने ऑटो में टक्कर मार दी. ऑटो के परखचे उड़ गये. घटनास्थल पर ही सूरज की मौत हो गयी. दीपक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. वहीं जिशान की मौत रांची ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. सेब से भरा ट्रक उत्तराखंड से देवघर जा रहा था.जलवाबाद में शोक की लहर घटना की सूचना मिलते ही देर रात एएसपी नौशाद आलम, कोडरमा थाना प्रभारी शिवनाथ प्रसाद मौके पर पहुंचे. घायलों को सदर अस्पताल भेजा. शनिवार को पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. शनिवार सुबह सदर अस्पताल परिसर में जलवाबाद के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी. सभी घटना से मर्माहत हैं. इस बीच सीओ अतुल कुमार ने मृतक सूरज व दीपक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत दस-दस हजार रुपये की राशि दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola